news-details

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया सिपाही

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/जायस। कोतवाली में तैनात सिपाही चंदन कनौजिया को एंटी करप्शन टीम ने 9 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता से प्रार्थना पत्र निस्तारण और समझौते के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम ने सत्यापन कर जाल बिछाया और आरोपी सिपाही को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक सरवण टी ने उसे तत्काल निलंबित कर दिया है। मामले में विभागीय कार्रवाई और मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच जारी है।