news-details

राष्ट्र सेविकाओं का अनुशासित पथ संचलन

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। राष्ट्र सेविका समिति की ओर से विजयादशमी उत्सव पर किदवई नगर के ब्लॉक स्थित बालाजी शिवधाम पार्क में पथ संचलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. स्वामी साक्षी चेतना ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।इसके बाद पूर्ण गणवेश में सेविकाओं ने अनुशासित ढंग से कदम से कदम मिलाकर संचलन किया। बालाजी शिवधाम पार्क से शुरू हुआ पथ संचलन किदवई नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः बालाजी पार्क पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। मार्ग में नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर सेविकाओं का स्वागत किया।राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना वर्ष 1936 में विजयादशमी के दिन वंदनीया लक्ष्मीबाई केलकर, जिन्हें मौसीजी के नाम से जाना जाता है, ने की थी। संगठन महिलाओं में राष्ट्रभक्ति, आत्मविश्वास, अनुशासन, सेवाभाव और नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए कार्य करता है।कार्यक्रम में प्रांत कार्यवाहिका शशि दीदी, विभाग कार्यवाहिका डॉ. विनीता पांडेय, पूनम द्विवेदी तथा कानपुर के चारों जिलों की कार्यवाहिकाओं, सह कार्यवाहिकाओं, बौद्धिक प्रमुखों और संपर्क प्रमुखों ने सहभागिता की। कानपुर दक्षिण जिला की सह कार्यवाहिका सरिता दीदी ने आभार व्यक्त किया। समापन सामूहिक वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ।​