news-details

राष्ट्रीय खेल दिवस पर बीबीएस स्मृति विद्यापीठ में खेलों का उत्साह

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़ औरैया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर औरैया शहर स्थित बीबीएस स्मृति विद्यापीठ संस्थान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों का उत्साह देखने लायक रहा।विद्यार्थियों के लिए सैक रेस, लेमन रेस और फ्रॉग रेस आयोजित की गईं। वहीं छोटे बच्चों के लिए जलेबी रेस और बलून बर्स्ट रेस कराई गई। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। उनकी प्रतिभा और खेल भावना ने मौजूद शिक्षकों एवं दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का परिचय दिया। विद्यालय के खेलकूद प्रभारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और प्रतिभागी इस अवसर पर मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्रबंधक गौरव भूषण शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद शिक्षा का अभिन्न अंग है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किताबी शिक्षा के साथ शारीरिक शिक्षा भी बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।