news-details

राष्ट्रीय खेल दिवस पर कुशीनगर में होंगे विविध खेल आयोजन

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो

कुशीनगर। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं जिला खेल कार्यालय, स्पोर्ट्स स्टेडियम-कुशीनगर के तत्वावधान में हॉकी के जादूगर एवं महान खिलाड़ी स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। 29 से 31 अगस्त तक चलने वाले समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ फिट इंडिया मूवमेंट के तहत खेल गतिविधियां आयोजित होंगी।29 अगस्त को कार्यक्रम के शुभारंभ से पूर्व स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी तथा राष्ट्रीय खेल दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान हॉकी ड्रिब्लिंग, फुटबॉल ड्रिब्लिंग और स्किपिंग रोप जैसी गतिविधियां होंगी। सुबह 10 बजे से 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता तथा दोपहर तीन बजे से कराटे सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम आयोजित होगा।30 अगस्त को सुबह सात बजे से ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 400×100 मीटर रिले रेस बालिका वर्ग में होगी। सुबह 10 बजे से जूनियर बालक तैराकी एवं जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।31 अगस्त को सुबह 10 बजे से जूनियर बालक/बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा जारी आयु प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। प्रतिभागी टीमों को आने-जाने के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।प्रतियोगिताओं में विजेता एवं उपविजेता टीमों के साथ निर्णायकों को खेल विभाग की ओर से आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय ने जनपद के सभी जूनियर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कॉलेजों के प्रधानाचार्यों तथा हॉकी क्लबों और संस्थाओं से खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर स्पोर्ट्स स्टेडियम-कुशीनगर के खेल मैदान में भेजने की अपील की है।