news-details

रिटायर हुए तीन महीने बीत रहे,कई शिक्षकों को नहीं शुरू हुई पेंशन

You can share this post!

 


वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पर गड़बड़ी के आरोप, उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने डी एम को दिया शिकायती पत्र

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी की गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली से 31मार्च 2026को सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों का पेंशन भुगतान आदेश अभी तक जारी नहीं हो पाया है। पूर्व में की गई शिकायत का निस्तारण न करने से नाराज़ उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बुधवार को जिलाधिकारी संजय चौहान को छः सूत्रीय शिकायती पत्र दिया है। शिकायती पत्र में जामों विकास खंड से सेवानिवृत्त हुए शिवकांत त्रिपाठी और भादर से सेवा निवृत्त हुए शिव सिंह की पेंशन पत्रावलियों के निस्तारण में बी ई ओ,वित्त एवं लेखाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई लापरवाही और गड़बड़ियों का विस्तार से उल्लेख करते हुए डी एम संजय चौहान को अन्य पेंशन पत्रावलियों के निस्तारण के बारे में वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा और बेसिक शिक्षा अधिकारी के गैर जिम्मेदाराना रवैए के बारे में जानकारी दी गई है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष और प्रांतीय मंत्री अब्दुल रसीद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयराम कनौजिया और महामंत्री रमाकांत मौर्य ने जिलाधिकारी से सभी मामलों में प्रभावी कार्रवाई का अनुरोध किया है।

 

संवेदनहीनता की परवाह चढ़ी बेसिक शिक्षकों की पेंशन ।
जनपद अमेठी में 31 मार्च 2026 को परिषदीय विद्यालयों से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को अधिकारियों की संवेदनहीनता कारण अभी तक पेंशन मिलना प्रारंभ नहीं हुई है । बीट एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा द्वारा प्रारंभ में की पेंशन पत्रावलियां केवल भाग 5 पर हस्ताक्षर करने के उपरांत पेंशन स्वीकृत है कार्यालय अपर निदेशक को सरकारी एवं पेंशन अयोध्या मंडल अयोध्या भेजी गई जिस पर उक्त कार्यालय ने पत्रावली के भाग 01,3 तथा 4 एवं सेवा पुस्तिका के अंतिम पृष्ठ पर लेखा अधिकारी के हस्ताक्षर न होने के कारण वापस कर दिया गया । बाद की अन्य कई  पत्रावलियों  के भाग 3 तथा भाग 5   पर हस्ताक्षर करके लेखा अधिकारी द्वारा पेंशन पत्रावली अयोध्या भेजी गई जिस पर उक्त कार्यालय द्वारा भाग एक ,भाग चार ,तथा सेवा पुस्तिका के अंतिम पृष्ठ पर लेखा अधिकारी के हस्ताक्षर न होने के कारण उसे भी वापस किया जा रहा है । मार्च 2026 में सेवानिवृत हुए जामो के एक अन्य शिक्षक श्री शिवाकांत त्रिपाठी का चयन वेतनमान आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वीकृत करने में की जा रही हीलाहवाली के कारण उनकी पेंशन पत्रावली लेखा अधिकारी कार्यालय नहीं भेजी जा सकी है।इसके अतिरिक्त भादर से सेवानिवृत्ति  श्री शिव सिंह की दूसरी सेवा पुस्तिका जो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के आदेश से बनाई गई थी को  संलग्न किए बगैर खंड शिक्षा अधिकारी भादर द्वारा पेंशन पत्रावली लेखा अधिकारी कार्यालय अमेठी भेज दी गई । पेंशन पत्रावलियों के प्रेषण में बरती जा रही उच्च अधिकारियों की संवेदनहीनता तथा लापरवाही के निमित्त जूनियर हाई स्कूल शिक्षक अमेठी के जिला अध्यक्ष श्री अब्दुल रशीद द्वारा आई जी आर एस के माध्यम से की गई शिकायत के निस्तारण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कहा गया है कि सभी पेंशन पत्रावलियां अयोध्या मंडल भेज दी गई है तथा कार्यालय में कोई भी पेंडेंसी नहीं है ।