
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ ने रोहनिया स्थित लेमन ट्री होटल में अपना 36वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएन दुबे द्वारा वर्तमान सत्र के अध्यक्ष अशोक सुल्तानिया को रोटरी कॉलर पहनाने और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष पूनम गुलाटी, सह मंडल अध्यक्ष अविनाश मेहरोत्रा, पूर्व मंडल अध्यक्षों एवं अन्य अतिथियों का अध्यक्ष ने अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया। क्लब के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल ने क्लब की स्थापना से अब तक की यात्रा और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।समारोह में पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजीव शर्मा, गणेश अग्रवाल, डॉ. शिवजी गुप्ता, एनके द्विवेदी, अतुल जायसवाल, डॉ. अनिल कुमार राय, डॉ. नीलम गुप्ता सहित कई पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके कार्यकाल में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी भी साझा की गई।पूर्व मंडल अध्यक्ष बीडी गुजराती, हरिमोहन सहाय, संजय अग्रवाल और एजी प्रशांत नागर ने भी विचार रखे। इसके बाद सदस्यों ने गीत, संगीत और नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर समारोह को यादगार बनाया। कार्यक्रम का संचालन सतीश चंद्र जैन, रोली अग्रवाल और अतुल भालोटिया ने किया। अंत में निर्वाचित अध्यक्ष विजय केसरी ने आभार व्यक्त किया।