news-details

रोटरी क्लब वाराणसी सारनाथ ने छह शिक्षकों को किया सम्मानित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। रोटरी क्लब वाराणसी सारनाथ की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर 36 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत शिक्षक अलंकरण समारोह का आयोजन चिल्ड्रेन एकेडमी, कमच्छा के सभागार में किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले छह शिक्षकों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष रोटेरियन राहुल श्रीवास्तव ने की, जबकि विद्यालय की प्रधानाचार्या रागिनी तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जोनल सचिव रोटेरियन निशा श्रीवास्तव ने किया।क्लब सचिव रो संजय श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र के निर्माता होते हैं। रोटरी के सिद्धांत “Service Above Self” की भावना शिक्षकों के कार्यों में स्पष्ट दिखाई देती है। इसी भावना के साथ क्लब वर्ष 1989 से लगातार शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित कर रहा है।इस वर्ष सम्मानित होने वाले शिक्षकों में सुश्री रीना गुप्ता, के.डी. मिश्रा, प्रदीप यादव, नवनीत यादव, अमित खनूजा और मनीष कुमार शामिल रहे। सभी शिक्षकों को अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।समारोह में जोनल सचिव रोटेरियन निशा श्रीवास्तव, क्लब के पूर्व अध्यक्ष, सदस्य तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष-इलेक्ट रोटेरियन दीपक श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव देखने को मिला।