news-details

रूदौली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत,

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या के रूदौली क्षेत्र के रतनपुर गांव में 22 वर्षीय नवविवाहिता पिंकी शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी को अभी महज तीन महीने ही हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता माता बख्श ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज में 5 लाख रुपये और चार पहिया वाहन की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर पिंकी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। परिवार का कहना है कि पिंकी ने पहले भी अपनी मां को फोन कर जान का खतरा बताया था। मृतका के भाई शुभम शर्मा ने कमरे की कम ऊंचाई का हवाला देते हुए आत्महत्या की संभावना पर सवाल उठाए और हत्या कर मामले को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया। थाना बाबा बाजार प्रभारी शैलेंद्र कुमार आजाद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।