news-details

राधे-राधे' थीम पर सजा श्रावणी मेला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। सखी पैड बैंक की ओर से महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में 'राधे-राधे' थीम पर श्रावणी मेला-2026 का भव्य आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चले इस मेले में बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक संगठनों और शहरवासियों ने भाग लिया। संस्था के इस 10वें संस्करण का मुख्य उद्देश्य महिला स्वास्थ्य, मासिक धर्म स्वच्छता, जागरूकता और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना रहा।संस्था की संस्थापिका सुनीता भार्गव ने बताया कि सखी पैड बैंक लंबे समय से महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य, वैज्ञानिक जागरूकता और आत्मनिर्भरता के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेला केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता का प्रभावी मंच है।मेले में गुजरात, जयपुर, लखनऊ, वाराणसी समेत विभिन्न शहरों से आई महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और हस्तशिल्प कलाकारों के करीब 75 स्टॉल लगाए गए। वहीं समाजसेवा से जुड़ी संस्थाओं को भी निःशुल्क स्टॉल उपलब्ध कराए गए, ताकि वे अपने जनहितकारी कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचा सकें।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा धर रहीं, जबकि पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन का संचालन डायरेक्टर रितिका जैन और रूबी जैन के मार्गदर्शन में हुआ। मेले में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के साथ स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया गया, जिसकी उपस्थित लोगों ने सराहना की।