
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। रक्षाबंधन से पहले चीनी के दाम बढ़ने से आम लोगों और मिठाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। बाजार में चीनी 62 से 65 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। कीमत बढ़ने से मिठाइयों के दाम भी बढ़ गए हैं। लड्डू करीब 200 रुपये किलो, जबकि पेड़ा और बर्फी 400 से 500 रुपये किलो तक बिक रहे हैं।पिछले तीन दिनों में चीनी के थोक भाव में भी तेजी आई है। पहले 50-52 रुपये किलो बिकने वाली चीनी अब करीब 58 रुपये किलो हो गई है। दुकानदार श्याम लाल ने बताया कि रक्षाबंधन के लिए मिठाई तैयार करने के दौरान अचानक चीनी महंगी होने से लागत बढ़ गई है।गृहिणियों निर्मला, मीरा और लालती ने कहा कि चीनी रोजमर्रा की जरूरत है, इसलिए दाम बढ़ने से रसोई का बजट प्रभावित हुआ है।