news-details

रसूलाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात में संपूर्ण समाधान दिवस के तहत जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर रसूलाबाद तहसील में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें अधिकतर मामले जमीन और राजस्व विवाद से जुड़े थे।जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित इस समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, बिजली और पंचायत विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।अधिकारियों ने कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई के आदेश जारी किए। भूमि विवाद, पैमाइश, अवैध कब्जा और नामांतरण से जुड़े मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने दावा किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।