news-details

रश्मि सिंह ने गांवों में लगाई चौपाल

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व प्रमुख रश्मि सिंह ने बुधवार को भादर और संग्रामपुर विकासखंड के गांवों में जनसंपर्क कर सेवा संकल्प अभियान के तहत चौपाल लगाई। इस्माइलपुर, महेशपुर और खाझा में महिलाओं के साथ संवाद करते हुए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट मिलने पर जनता से सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद भी मांगा।रश्मि सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा और संकल्प का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी-योगी सरकार ने महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। महिलाओं को समान अधिकार देने के साथ नारी शक्ति वंदन विधेयक के माध्यम से संसद और विधानसभाओं में आरक्षण का मार्ग प्रशस्त किया गया है।उन्होंने महिलाओं से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने और समाज के विकास में सक्रिय भागीदारी की अपील की। चौपाल का संचालन नरेंद्र दूबे कसारा ने किया। कार्यक्रम में उपमा मिश्र, रवीन्द्र मिश्र कोटेदार, श्याम पती, राकेश कुमार यादव, विमला देवी और पप्पू मास्टर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।