news-details

रविदासपुरम में 8.50 करोड़ से बनेंगी सड़कें

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। विनोद नगर विधानसभा क्षेत्र के रविदासपुरम में सड़क निर्माण के लिए 8.50 करोड़ रुपये की योजना शुरू की गई है। रविवार को महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक सुरेंद्र मैथानी और पार्षद कविता वीरेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन और शिलान्यास किया।योजना के तहत गुजैनी बाईपास से नहर स्थित छठ पूजा स्थल तक, विनायक बेकरी से केसा तक, केसा से मुन्ना चौराहे तक और मयंक चौराहे से कल्लू पंचर की दुकान तक सड़कें बनाई जाएंगी।स्थानीय लोगों के अनुसार, रविदासपुरम में लंबे समय से सड़कें खराब होने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही थी। बारिश के दौरान जलभराव की समस्या भी बढ़ जाती थी, जिससे राहगीरों और क्षेत्रीय निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि सड़कों के निर्माण से लोगों का आवागमन सुगम होगा। खराब रास्तों और बारिश में पानी भरने की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। इस योजना से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलने की संभावना है।शिलान्यास के साथ ही क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।