
पारदर्शी विकास न्यूज़, झांसी। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी द्वारा राजा ऐश्वर्य राज सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर झांसी में RLD कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अजय रावत के आवास पर बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं ने निर्णय का स्वागत किया और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
अजय रावत ने कहा कि राजा ऐश्वर्य राज सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने वाला निर्णय है। उनके नेतृत्व में पार्टी किसानों, युवाओं, मजदूरों और आमजन के बीच अपनी पकड़ मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि जयंत चौधरी के नेतृत्व में RLD लगातार किसानों और वंचित वर्गों के हितों की आवाज उठा रहा है।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा। इस दौरान अनीता खरे, हेमलता सोनी, बृजवाला खरे, रामदेवी मौर्य, रेखा कुशवाहा, एडवोकेट रविन्द्र द्विवेदी, डॉ. अनिल त्रिपाठी, देवेंद्र मिश्रा, नीरज पटेल, छत्रपाल अहिरवार, नमन कुशवाहा, अरविंद भारद्वाज, अरविंद श्रीवास और ज्ञान सिंह कुशवाहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।