
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने बुधवार को अमेठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।डॉ. मौर्या ने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर उपचार, दवाइयों की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं पर फीडबैक लिया। इसके बाद उन्होंने ऑपरेशन थिएटर, प्रसूति कक्ष, महिला वार्ड और दवा वितरण केंद्र सहित अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ-सफाई, चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता और दवाओं के स्टॉक की भी समीक्षा की गई। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को समय पर उपचार और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डॉ. मौर्या ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों और तीमारदारों के लिए पर्याप्त कूलर, पंखे और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि गर्मी के मौसम में अस्पताल आने वाले मरीजों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए और उनके आराम का विशेष ध्यान रखा जाए।निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रशासन के अधिकारी, चिकित्सक और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।