
पारदर्शी विकाश न्यूज़ हमीरपुर। जिले की नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अलका शुक्ला ने मंगलवार को कुरारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और भर्ती मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर, ओपीडी, लैब, एक्स-रे कक्ष, दवा वितरण केंद्र सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। साथ ही हाल ही में बने हीटवेव वार्ड और कोविड वार्ड की व्यवस्थाएं भी देखीं। उन्होंने प्रसव कक्ष में भर्ती महिलाओं से उपचार, सुविधाओं और स्टाफ के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान लैब में हो रही जांचों की भी समीक्षा की गई। सीएमओ ने निर्देश दिए कि कोविड वार्ड के कमरों को समय-समय पर खुलवाकर उनकी नियमित देखरेख सुनिश्चित की जाए। जांच में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं।