news-details

सैफई में शंकराचार्य का स्वागत, यादव परिवार ने लिया आशीर्वाद

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की यात्रा सैफई पहुंची, जहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर डिंपल यादव ने कहा कि यादव समाज परंपरागत रूप से गाय को पूज्य मानता आया है और इसके संरक्षण के लिए समाजवादी पार्टी पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वहीं शिवपाल सिंह यादव ने भी गोरक्षा अभियान में पूरा सहयोग देने की बात कही। कार्यक्रम में आदित्य यादव, तेज प्रताप यादव सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मंच पर डिंपल यादव ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लेते हुए प्रदेश की सुख-समृद्धि और सामाजिक एकता की कामना की। इस दौरान शंकराचार्य ने गाय संरक्षण को लेकर अपने विचार रखते हुए कहा कि उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा और इस मुद्दे पर समाज को जागरूक करना आवश्यक है। कार्यक्रम का माहौल धार्मिक और राजनीतिक दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना गया।