news-details

साइबर अपराध रोकथाम बैठक आयोजित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में साइबर थाना हमीरपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में बैंक अधिकारियों और जिले के सभी थानों में तैनात साइबर हेल्प डेस्क टीम के साथ महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम, प्रभावी नियंत्रण तथा साइबर फ्रॉड मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि बैंक शाखाओं में खाता खोलते समय ग्राहकों को साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।साथ ही प्रत्येक बैंक शाखा में नोडल अधिकारी नामित किए जाएंगे, जो पुलिस और बैंक के बीच समन्वय स्थापित कर साइबर मामलों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। त्वरित सूचना आदान-प्रदान के लिए मोबाइल नंबर, ई-मेल और व्हाट्सएप ग्रुप साझा करने का भी निर्णय लिया गया।बैठक में यह भी तय हुआ कि साइबर फ्रॉड की सूचना मिलते ही संबंधित बैंक खातों को तत्काल फ्रीज या होल्ड किया जाएगा, ताकि पीड़ितों को शीघ्र राहत मिल सके। इसके लिए भारत सरकार के I4C प्लेटफॉर्म के तहत GRM और MRM पोर्टल का प्रभावी उपयोग करने पर जोर दिया गया।पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या ओटीपी साझा न करें और साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी थाना से संपर्क करें।