news-details

सीईसी के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका पुतला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।

कानपुर महानगर कांग्रेस ने मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय के बाहर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस दौरान ‘ज्ञानेश कुमार तुमको जाना होगा’ समेत कई नारे लगाए गए। जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त की ओर से चुनाव प्रक्रिया को लेकर देश को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने फॉर्म-6 में बदलाव से संबंधित 26 सितंबर के प्रेस नोट का उल्लेख करते हुए दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट ने किसी संशोधित फॉर्म-6 को मंजूरी नहीं दी है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का भी आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की मांग दोहराई। प्रदर्शन में राकेश साहू, पदम मिश्रा, अमिताभ मिश्रा, नरेश त्रिपाठी, शीलू श्रीवास्तव, विनय पांडेय समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन की घटना की स्वतंत्र पुष्टि के लिए स्थानीय रिपोर्टों में भी पुतला दहन की जानकारी सामने आई है।