
Pardarshi Vikas News Prayagraj
जिले में बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों का समय बदला गया है।
नए आदेश के तहत अब स्कूल सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे। यह व्यवस्था 20 अप्रैल से पूरे जनपद में लागू होगी। यह आदेश परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त सहित CBSE, ICSE और अन्य सभी बोर्डों के स्कूलों पर समान रूप से लागू रहेगा।
प्रशासन ने यह कदम लू और तेज गर्मी से बच्चों को होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने के लिए उठाया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्कूलों को इसका सख्ती से पालन करना होगा।
BSA ने बताया कि आदेश की प्रतियां सभी संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई हैं ताकि इसे तुरंत प्रभाव से लागू किया जा सके।