
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर देहात
रसूलाबाद क्षेत्र में एक बंद पड़े स्लॉटर हाउस की पुरानी पानी की टंकी से एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। शव बोरी में बंद था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी।सूचना एक ग्रामीण ने दी, जो शौच के लिए मटेरा रोड स्थित स्लॉटर हाउस के पास गया था। दुर्गंध आने पर उसने टंकी में झांककर देखा तो बोरी में शव होने की आशंका हुई। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।मृतक की पहचान रसूलाबाद के कबीर नगर निवासी असद हुसैन (28) के रूप में हुई है। वह 25 अप्रैल से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। घटनास्थल पर मिली चप्पलों से परिजनों ने उसकी पहचान की।परिजनों ने हत्या कर शव छिपाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।रसूलाबाद कोतवाली पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और जल्द घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।