news-details

स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ जामो।  अपर पुलिस अधीक्षक  ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम *“नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत  क्षेत्राधिकारी गौरीगंज  अखिलेश वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना जामो पुलिस टीम ने संदिग्धों की चेकिंग व देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मुकेश पुत्र शिवशंकर निवासी ग्राम रामपुर चौधरी थाना जामो जनपद अमेठी उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुआ । गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना जामो पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।