news-details

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने की 108 परिक्रमा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सोमवती अमावस्या के अवसर पर कालिका देवी मंदिर के सामने स्थित इंटर कॉलेज मैदान में समाजसेवी कंचन मिश्रा एवं स्थानीय महिलाओं ने पीपल वृक्ष की 108 प्रदक्षिणा कर सुख, समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की।इस दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए प्रार्थना की। महिलाओं ने बताया कि सोमवती अमावस्या का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है और इस दिन पीपल वृक्ष की पूजा एवं परिक्रमा करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है।धार्मिक मान्यता के अनुसार पीपल वृक्ष में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का निवास माना जाता है। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा-पाठ कर परिवार की खुशहाली की कामना की।