
PARDARSHI VIKASH NEWS सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार 23 जून को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, चांदी की कीमत में 10,566 रुपये प्रति किलो की कमी आई है। इसके बाद चांदी का भाव 2.27 लाख रुपये प्रति किलो पहुंच गया, जबकि सोमवार को यह 2.37 लाख रुपये प्रति किलो था।वहीं 24 कैरेट सोने के भाव में भी गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम सोना 2,522 रुपये सस्ता होकर 1.45 लाख रुपये पर आ गया। इससे पहले 22 जून को सोने का भाव 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था। इस महीने अब तक सोना करीब 10,748 रुपये और चांदी 36,015 रुपये तक गिर चुकी है।बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अलग-अलग शहरों में सोने के दाम परिवहन खर्च, सुरक्षा व्यवस्था, स्थानीय मांग-सप्लाई और ज्वेलर्स के पुराने स्टॉक के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।इस साल सोने-चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। 29 जनवरी को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, जिसके बाद अब तक इसमें करीब 31 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है। वहीं चांदी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब डेढ़ लाख रुपये तक नीचे आ गई है।सरकार की ओर से सोना-चांदी आयात पर ड्यूटी बढ़ाए जाने के बाद बाजार पर असर देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों और ग्राहकों को खरीदारी से पहले कीमतों की जांच जरूर करनी चाहिए। सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क और चांदी की शुद्धता की जांच करना जरूरी है।