
PARDARSHI VIKASH NEWS सोने और चांदी की कीमतों में 24 जून को गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,105 रुपए सस्ता होकर करीब 1.44 लाख रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं एक किलो चांदी की कीमत में 794 रुपए की कमी आई है और यह करीब 2.27 लाख रुपए प्रति किलो रह गई है।इस महीने सोने की कीमत में करीब 12,573 रुपए और चांदी में लगभग 36,661 रुपए की गिरावट आई है। 1 जून को सोना 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.63 लाख रुपए प्रति किलो थी।इस साल सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपए था, जो जनवरी में बढ़कर 1.76 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया था। इसके बाद से इसमें करीब 31 हजार रुपए की गिरावट आई है। वहीं चांदी जनवरी में 3.86 लाख रुपए प्रति किलो के उच्चतम स्तर तक पहुंची थी, जिसके बाद इसमें बड़ी कमी दर्ज की गई है।विशेषज्ञों के अनुसार, सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क वाला प्रमाणित सोना ही लेना चाहिए और खरीदारी से पहले कीमतों की जांच कर लेनी चाहिए। चांदी की शुद्धता जांचने के लिए मैग्नेट, आइस और अन्य आसान टेस्ट किए जा सकते हैं।