
PARDARSHI VIKASH NEWS भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी के दाम में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना 545 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा होकर 1.56 लाख रुपए पर पहुंच गया। वहीं चांदी 2,432 रुपए प्रति किलो सस्ती होकर 2.59 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर पर आ गई।हालांकि आज चांदी में गिरावट रही, लेकिन वर्ष 2026 में अब तक दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो अब बढ़कर 1.56 लाख रुपए हो गई है। इस तरह सोना इस साल करीब 23 हजार रुपए महंगा हो चुका है। दूसरी ओर, चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.59 लाख रुपए प्रति किलो पहुंच गई है, यानी इसमें लगभग 29 हजार रुपए की बढ़ोतरी हुई है।इस साल 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का सर्वकालिक उच्च स्तर भी छुआ था। विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और निवेशकों की बढ़ती मांग के चलते कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। सोना खरीदते समय उपभोक्ताओं को BIS हॉलमार्क और बाजार भाव की जांच अवश्य करनी चाहिए।