
PARDARSHI VIKAS NEWS
मथुरा। थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा दो अभियुक्तों से पांच पेटी जिसमें कुल 250 पव्वा अवैध देशी शराब मस्ताना ब्राण्ड हरियाणा मार्का, अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त एक सैन्ट्रो कार एचआर 50 बी 6969 सहित गिरफ्तार किया गया। थाना कोसीकलां पुलिस द्वारा परमानन्द गार्डन के सामने सर्विस रोड पर गोपालबाग वाला नया रोड तिराहा दिशा पश्चिम दूरी करीब 03 किलोमीटर चौकी क्षेत्र बठैनगेट थाना कोसीकला से दो शराब तस्करों प्रेम सिंह पुत्र बिरजी निवासी ग्राम हुलवाना थाना कोसीकला व रविन्द्र पुत्र श्यामसुन्दर निवासी हुलवाना थाना कोसीकला को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोसीकलां पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। कार्यवाही करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिह थाना कोसीकलां, एसआई रिंकू कुमार, एसआई संदीप कुमार थाना कोसीकलां आदि पुलिसकर्मी थे।