
पारदर्शी विकास ब्यूरो | खड्डा, कुशीनगर।
खड्डा। विकासखंड खड्डा के बीआरसी परिसर में मंगलवार को स्पेल बी एवं हिंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्राथमिक विद्यालय पड़रही की छात्रा प्रीति खरवार और प्राथमिक विद्यालय बेलभरिया के छात्र आदित्य चौहान का चयन जिला स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने दोनों मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चयनित विद्यार्थी अब जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में होने वाली प्रतियोगिता में विकासखंड खड्डा का प्रतिनिधित्व करेंगे।प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि विकसित करने तथा अंग्रेजी शब्दों की वर्तनी और भाषाई दक्षता को बढ़ावा देना रहा। आयोजन के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में एआरपी संजीव कुमार श्रीवास्तव, शैलेश कुमार, संजय सिंह और राजेश सिंह चौहान का विशेष योगदान रहा। वहीं सहायक अध्यापक वशिष्ठ सिंह, मनोज कुमार, इजहार अंसारी, भुवन भास्कर, अवधेश कुमार और लोकेश कुमार ने सक्रिय सहयोग प्रदान कियाइस अवसर पर क्षेत्र के अनेक शिक्षक मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।