news-details

संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादें

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कानपुर देहात की सिकंदरा तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे और विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों पर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए गए।समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। इनमें भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, बिजली, विकास और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को त्वरित न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।समाधान दिवस में कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर तय समय सीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रशासन के अनुसार, इस आयोजन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान कर उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर से राहत देना है।