
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। टीकरमाफी में सुप्रांश महिला जनरल वाटिका एवं दुपट्टा मैचिंग सेंटर का उद्घाटन रविवार को बौद्ध धम्म की परम्परा के अनुरूप पूजा वंदना और त्रिसरण पंचशील के साथ हुआ। इस प्रतिष्ठान को यूनिसेफ की बी एम सी और ज्ञान विज्ञान समिति के जनस्वास्थ्य आंदोलन की कार्यकत्री सुनीता भारती ने खोला है। बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने सामूहिक त्रिसरण पंचशील कराया।नये प्रतिष्ठान का उद्घाटन वरिष्ठ बसपा कार्यकर्ता हरिकेश पांडेय, बबलू तिवारी और एडवोकेट प्रमोद कुमार ने किया।कैलाश कुमारी धम्मसेवक, एडवोकेट इन्द्र जीत सोनू,शिव प्रताप इंटर कालेज के प्रधानाचार्य संजय कुमार राव, राजीव रंजन भारती, राजेन्द्र प्रियदर्शन,किसमता भारती, आदि मौजूद रहे।