news-details

सुप्रिया मिस्त्री की पहली एकल प्रदर्शनी शुरू

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  वाराणसी। अहमदाबाद की कलाकार सुप्रिया मिस्त्री (सिंह) की पहली एकल चित्रकला प्रदर्शनी ‘स्टिल लाइफ इन मोशन’ का शुभारंभ 8 अक्टूबर को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय स्थित अहीवासी आर्ट गैलरी में हुआ। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 10 अक्टूबर तक कला प्रेमियों के लिए खुली रहेगी। आयोजन गुजरात राज्य ललित कला अकादमी के सौजन्य से किया जा रहा है। उद्घाटन बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने किया। प्रो. अरुण कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि प्रो. मृदुला सिन्हा, डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा और प्रो. सत्येन्द्र सिंह बौनी सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहे।