
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। भारत विकास परिषद, औरैया की ओर से संस्कृति सप्ताह के तहत चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका इंटर कॉलेज में नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष छुन्ना मिश्रा, प्रांतीय संरक्षक अशोक त्रिपाठी और संस्कृति सप्ताह प्रभारी स्वतंत्र अग्रवाल ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया। गायन प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग के करीब दो दर्जन बच्चों ने प्रस्तुति दी। इसके बाद करीब 50 बच्चों ने नृत्य प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल में अर्चना दुबे, दीपा पोरवाल, सत्यम ठाकुर, रुचि गुप्ता और साक्षी पोरवाल शामिल रहीं। संचालन सचिव देवमुनि पोरवाल ने किया। विजेताओं को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।