news-details

संत की शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा, आरोपी पर धमकी देने का आरोप

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  जगद्गुरु परमहंसाचार्य की शिकायत पर सच्चिदानंद पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और मामले की निष्पक्ष पड़ताल की बात कही है।परमहंसाचार्य का आरोप है कि कुछ महीने पहले सच्चिदानंद पांडेय ने पारिवारिक बीमारी का हवाला देकर उनसे दो लाख रुपये उधार लिए थे। तय समय बीत जाने के बाद भी रकम वापस नहीं की गई। उनका कहना है कि कई बार संपर्क करने और पैसे मांगने पर आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा। आरोप है कि जब धनराशि लौटाने का दबाव बनाया गया तो उन्हें जान से मरवाने की धमकी भी दी गई।शिकायत के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।मामले के सामने आने के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष राधेश्याम त्यागी ने स्पष्ट किया कि सच्चिदानंद पांडेय भाजपा के नेता नहीं हैं और उनके पार्टी से जुड़े होने की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व में बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुका है और बाद में समाजवादी पार्टी से जुड़ा था। जिला अध्यक्ष ने कहा कि यदि जांच में धोखाधड़ी के आरोप सही पाए जाते हैं तो कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।