news-details

संत कंवर राम साहिब जी के शहादत दिवस पर निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन संपन्न

You can share this post!

 

संस्था के सदस्यों ने किया पच्चीस यूनिट रक्तदान 

"रविन्द्र गुप्ता"

वाराणसी । हमारी संस्था संत कँवर राम सिंन्धी युवा समिति के तत्वावधान संत कँवर राम साहिब जी के शहादत दिवस पर एक विशाल रक्तदान शिविर एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के सदस्यों द्वारा लगभग 30 यूनिट रक्तदान किया गया एवं 200 लोगों का नेत्र परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ काशी विश्वनाथ मंदिर के अर्चक श्रीकांत शर्मा एवं मुख्य सलाहकार जेपी बलानी तथा समाज के गणमान्य लोगों एवं संस्था के सदस्यों के साथ मिलकर संत कंवर राम साहब जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। ASG आई बैंक द्वारा लगभग 200 लोगों का नित्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया वहीं BHU ब्लड बैंक द्वारा लगाए गए शिविर में संस्था के सदस्यों व समाज के लोगों द्वारा 25 यूनिट रक्तदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीकांत शर्मा ने संस्था द्वारा लगाए गए शिविर के लिए प्रशंसा व्यक्त की और कहां की इस तरह के सामाजिक कार्य निरंतर करते रहना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारी संजय टहलानी, रतन रजवानी व हिमांशु करडा ने मुख्य अतिथि श्रीकांत शर्मा को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संरक्षकों का तथा कार्यक्रम के संयोजक को सुनीत रामनानी, प्रकाश भागचंदानी, धर्मेंद्र शीतलानी व दिनेश दिलानी की अहम भूमिका रही ।।