news-details

संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी, रात्रि पदयात्रा स्थगित

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत खराब होने के कारण उनकी रात्रि पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। रविवार रात हजारों श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए पहुंचे थे, लेकिन महाराजजी पदयात्रा पर नहीं निकले। आश्रम के शिष्यों ने लाउडस्पीकर से बताया कि स्वास्थ्य कारणों से पदयात्रा और एकांतिक दर्शन फिलहाल बंद रहेंगे। केली कुंज आश्रम के अनुसार, महाराजजी पिछले 21 वर्षों से किडनी संबंधी समस्या से जूझ रहे हैं। दर्शन न होने से श्रद्धालु मायूस लौटे और उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।