news-details

संत रविदास जयंती पर कलश वंदन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ जगदीशपुर, अमेठी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर गुरुवार को विश्वकर्मा नगर मंडल के दखिनवारा, अचलपुर और पूरे अमृतलाल में कलश वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रैदास समाज के लोगों ने श्रद्धाभाव से कलश वंदन कर संत रविदास के जीवन और विचारों को याद किया।भाजपा प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन मानवता, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उनके विचार समाज को जाति-पंथ के भेदभाव से ऊपर उठकर एकता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने संत रविदास के आदर्शों पर चलने और सामाजिक समरसता मजबूत करने का संकल्प लिया।