news-details

सातवीं मोहर्रम पर निकला जुलूस

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। सातवीं मोहर्रम पर मंगलवार रात शिया और सुन्नी समुदाय ने पारंपरिक जुलूस निकाला। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद किया गया। जुलूस मार्ग पर जगह-जगह सबील और लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के लोगों की भागीदारी ने गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। वहीं नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए। आयोजन में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।