news-details

संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव मिला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के सडिला गांव में विवाहिता का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान रिंकी उर्फ रोली पत्नी राजीव उर्फ साजन के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने भी घटना पर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।