news-details

सिद्धि सिंह की शानदार गेंदबाजी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित छठी राजरतन महिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को बीसीए मैदान, गंगा बैराज पर खेले गए मुकाबले में स्पार्क इंटरनेशनल ने रेनू आईवीएफ को 10 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मैच में सिद्धि सिंह राजावत ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्क इंटरनेशनल की टीम 31 ओवर में 139 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से प्रियांशी सिंह और गरिमा यादव ने 28-28 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। रेनू आईवीएफ की ओर से अनुपम राजपूत ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि वर्षा को 1 सफलता मिली।140 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेनू आईवीएफ की टीम 33.3 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से दिव्या ने 30 और शिवांगी गुप्ता ने 28 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके।स्पार्क इंटरनेशनल की ओर से सिद्धि सिंह राजावत ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मात्र 12 रन देकर 3 विकेट झटके। वर्तिका सिंह ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 1 विकेट हासिल किया।अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए सिद्धि सिंह राजावत को ‘वुमन ऑफ द मैच’ चुना गया। उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत स्पार्क इंटरनेशनल ने रोमांचक मुकाबले में 10 रन से जीत दर्ज की।