news-details

सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा का हुआ आयोजन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर।मंगलवार को महर्षि विद्या मंदिर सुल्तानपुर में महर्षि विश्व शांति व महर्षि आध्यात्मिक जन जागरण  तथा महर्षि परिक्रमा के बैनर तले संयुक्त रूप से महर्षि परमानंद वैश्विक शांति योजना की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आज महर्षि शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तण्ड ब्रम्हचारी डॉ गिरीश जी का जन्म दिवस धूमधाम से सुंदरकांड पाठ के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य जगत नारायण उपाध्याय ने महर्षि शिक्षा संस्थान के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तण्ड ब्रह्मचारी डॉ गिरीश जी (भैया जी) को जन्मदिन की बधाई देते हुए ईश्वर से उनके दीर्घायु होने की प्रार्थना की। आपने बताया कि भैया जी के निर्देशन में महर्षि संस्थान उत्तरोत्तर प्रगति के साथ आगे बढ़ रहा है, आपने भैया जी के जन्म दिन के अवसर पर वैदिक विद्वान श्री राहुल पाण्डेय जी की उपस्थिति में विधिवत पूजन के साथ सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा व आरती की और उनके दीर्घायु व आरोग्य होने की प्रार्थना की। जिससे उनके निर्देशन में संस्थान प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। प्रधानाचार्य ने समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं, अभिभावको, छात्र-छात्राओं का आवाहन किया कि वह संस्थान के अध्यक्ष ब्रह्मचारी जी के द्वारा आयोजित उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से सहभागिता करें तथा महर्षि परमानंद वैश्विक शांति योजना जैसे सभी कार्यों को सफल बनाएं एवं समाज में सबको आध्यात्मिकता ,ज्ञान के साथ-साथ अजेयता प्रदान करें। जिससे महर्षि जी के स्वप्न को धरती पर स्वर्ग के निर्माण की परिकल्पना को साकार किया जा सके।सामूहिक भावातीत ध्यान ,मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम के समापन की घोषणा हुई। कार्यकम में समस्त शिक्षक  एवं शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों सहित अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।