news-details

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की फिर धमकी, बोला- पानी रोका तो काट देंगे हाथ

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि को लेकर एक बार फिर भारत को धमकी दी है। पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने कहा कि अगर पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने की कोशिश की गई तो इसका जवाब दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत पाकिस्तान के पानी को रोकना चाहता है।इस्लामाबाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि सिंधु जल संधि अभी भी कानूनी रूप से लागू है और भारत इसे एकतरफा खत्म नहीं कर सकता। पाकिस्तान सरकार ने इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करने की भी घोषणा की है, जिसमें जल और कानूनी विशेषज्ञ शामिल होंगे।इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ भी भारत को धमकी दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अगर पाकिस्तान की जल सुरक्षा खतरे में आई तो वह कड़ा कदम उठा सकता है।भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद अप्रैल 2025 में सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। भारत का कहना है कि पाकिस्तान जब तक आतंकवाद पर ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक संधि बहाल नहीं होगी। सिंधु जल संधि 1960 में विश्व बैंक की मध्यस्थता से हुई थी।