
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर
सेवा भारती की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। संघ चालक डॉ. ए. के. सिंह ने नवगठित टीम की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। संरक्षक पद पर डॉ. सुधीर गोयल, अध्यक्ष डॉ. डी.पी. सिंह और महामंत्री शेर बहादुर को जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष के रूप में अजय ओझा, डॉ. आर.एन. सिंह और तुलिका को मनोनीत किया गया।इसके अलावा विभिन्न आयामों के प्रमुख भी घोषित किए गए, जिनमें महिला, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और आपदा प्रबंधन से जुड़े पद शामिल हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने समाज सेवा और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।