news-details

स्विफ्ट कार की टक्कर से दो युवतियों की मौत

You can share this post!

पारदर्शी  विकास न्यूज़  सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह अनियंत्रित स्विफ्ट कार की चपेट में आने से दो युवतियों की मौत हो गई। हादसा कादीपुर-सुल्तानपुर मार्ग स्थित सैफुल्लागंज बाजार के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, सैफुल्लागंज टांटियानगर निवासी पार्वती (19) पुत्री लाल बहादुर निषाद और मनकी (18) पुत्री स्वर्गीय ओम प्रकाश निषाद सावन के पहले सोमवार पर शिव मंदिर में जलाभिषेक कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान कादीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पीछे से दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में पार्वती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मनकी को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही गोसाईगंज थाना प्रभारी अखंड देव मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।