news-details

सिविल अस्पताल में युवक ने किया हंगामा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। हजरतगंज स्थित सिविल अस्पताल में रविवार रात एक युवक ने जमकर हंगामा किया। युवक ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ कर दी, जिसमें वह खुद भी घायल हो गया। हाथ में शीशे का टुकड़ा लेकर उसने अपना गला काटने की धमकी दी और वहां मौजूद लोगों को भी डराने का प्रयास किया।घटना के दौरान युवक ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से भी अभद्रता की, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर हजरतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद युवक को काबू में लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी आक्रोशित था और लगातार हंगामा कर रहा था। कुछ लोगों का कहना है कि वह नशे की हालत में था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि युवक की पहचान चौक निवासी मुस्ताक के रूप में हुई है। वह चोट लगने के बाद इलाज कराने अस्पताल पहुंचा था। किसी बात को लेकर वार्ड में विवाद हुआ, जिसके बाद उसने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।