news-details

स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान: बोले- जो मंदिर की रक्षा नहीं कर सकता, वह आपकी क्या रक्षा करेगा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने गाजीपुर में राम मंदिर और धार्मिक मान्यताओं को लेकर बयान दिया है। मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अगर भगवान राम में ताकत होती तो चोरी करने वाला उसी समय नष्ट हो जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि मंदिर से सोना-चांदी और चढ़ावा चोरी होने की बात सामने आई, लेकिन भगवान राम चोरों को सजा नहीं दे पाए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जो अपने मंदिर की रक्षा नहीं कर सकता, वह लोगों की रक्षा कैसे करेगा।स्वामी प्रसाद मौर्य ने हनुमान जी से जुड़ी मान्यताओं पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने सिखाया है कि किसी भी बात को मानने से पहले उसे अपने विवेक की कसौटी पर परखना चाहिए।उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा। मौर्य ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी है और शिक्षकों से पढ़ाई के अलावा अन्य सरकारी कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे शिक्षा प्रभावित हो रही है।उन्होंने दावा किया कि गरीब वर्ग को शिक्षा से दूर किया जा रहा है और उच्च शिक्षा लगातार महंगी होती जा रही है। स्वामी प्रसाद मौर्य राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष हैं और इससे पहले सपा, बसपा व भाजपा में भी रह चुके हैं।