news-details

सेवा सेतु शिविर में उमड़े लाभार्थी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कुशीनगर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में सात दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित करना है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन प्रक्रिया में सहयोग किया।शिविर में आयुष्मान भारत, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि और आधार कार्ड से संबंधित कार्य किए गए। लाभार्थियों को पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। संबंधित विभागों के माध्यम से लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए भी सहायता उपलब्ध कराई गई।इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश रौनियार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद कर शिविर को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।