
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। रविवार को जिले के सभी 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में कुल 1574 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई और निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदेरिया में आयोजित मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां 27 मरीजों का उपचार किया जा चुका था, जबकि 8 लोगों की जांच और एक गर्भवती महिला का परीक्षण किया गया।मेले में 718 पुरुष, 695 महिलाएं और 161 बच्चों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। गंभीर स्थिति वाले 19 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए उच्च केंद्रों पर रेफर किया गया। इसके अलावा 62 लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।सीएमओ ने बताया कि मेले को सफल बनाने के लिए 54 डॉक्टरों और 263 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई थी, ताकि मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।