news-details

स्वच्छता अभियान के साथ किया पौधारोपण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक और क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी की ओर से गुरुवार को जेएचवी मॉल के सामने स्थित नेहरू पार्क में स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने पार्क में सफाई कर पौधे लगाए तथा सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी की शपथ ली। अंचल प्रमुख टी. कामेश्वर राव ने स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। क्षेत्र प्रमुख शैलेंद्र कुमार ने पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में के.डी. गुप्ता, आशीष कुमार सहित बैंक के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।