स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण, सुरक्षा किट बांटी
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। शासन की ओर से संचालित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत बुधवार को नगर पंचायत छितौनी के कार्यालय सभागार में सफाई कर्मचारियों और अन्य कर्मियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव ने किया।शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मचारियों और अन्य कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद जरूरत के अनुसारकर्मचारियों को दवाएं भी वितरित की गईं। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों को कार्य के दौरान सुरक्षा के लिए सुरक्षा किट प्रदान की गई।
अधिशासी अधिकारी अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी सेहत औरसुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों के स्वस्थ और सुरक्षित रहने से ही स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाया जा सकता है।
उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों का नियमित इस्तेमाल करने की अपील की।इस अवसर पर कार्यालय सहायक मुकेश निषाद, उपेंद्र उपाध्याय, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रशांत कुमार मिश्र, सफाई नायक जितेंद्र यादव, रविंद्र चौहान, भानु प्रसाद सहित नगर पंचायत के महिला एवं पुरुष सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।