news-details

स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग जरूरी

You can share this post!

 

पादर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय और निर्माण खंड कार्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। अधिशासी अभियंता इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार और इंजीनियर रमेश चंद्र के साथ सभी सहायक एवं अवर अभियंताओं और कार्यालय स्टाफ ने योगासन और प्राणायाम किया।इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि नियमित योगाभ्यास और प्राणायाम करने से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों  से बचाव होता है। यदि हम योग को अपनाएं अपनी जीवन शैली को प्राकृतिक बना लें तो कभी बीमार नहीं होंगे और अनावश्यक खर्च बचेगा।

आमतौर पर लोग बीमार होने के बाद डाक्टर की सलाह पर मार्निंग वॉक, योगासन और प्राणायाम करते हैं। यदि हम सुबह उठने के बाद योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का अंग बना लें तो बड़ी संख्या में बीमारियों से निजात मिल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योग को वैश्विक बनाने में महान योगदान किया है।इस वर्ष की अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम -, स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग है।
-इंजीनियर रमेश चंद्र ,अधिशासी अभियंता